घटना से दुर्घटना तक, क्राइम से कैंपस तक और सियासत के गलियारों से दफ्तरों तक, बस एक क्लिक से रहिए अपडेट।
आग से हजारों का सामान खाक
त्यूनी में मेडिकल स्टोर सहित तीन दुकानों में आग लगने से हजारों का सामान खाक हो गया। घटना शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे की है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझा ली गई है।
शराब की खेप के साथ रेडियोलाजिस्ट समेत पांच गिरफ्तार
देहरादून के नेहरू कॉलोनी एरिया में पुलिस ने एक घर से शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने रेडियोलॉजिस्ट समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी प्रेस कांफ्रेंस कर घटना की जानकारी देंगे।
सोना और नकदी लेकर भागा कारीगर
रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ से सुनार का सोना और नकद रुपए लेकर एक कारीगर के भागने की खबर है। आरोपी पश्चिमी बंगाल निवासी शेख अनवर अली पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
रंगदारी मांगने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में शेयर ब्रोकर से दो करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी सहारनपुर का रहने वाला है।
एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। उसने यह भी बताया था कि इस मामले में बागपत का एक क्रिकेटर भी शामिल है।