फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर गंगा को स्वच्छ रखने का संदेश दिया

विज्ञापन
नमामि गंगे अभियान के तहत डाकपत्थर स्थित शक्ति नहर के किनारे स्वच्छता अभियान चलाते एनसीसी कैडेट् - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ और ‘नमामि गंगे’ परियोजना के तहत डाक पत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय पीजी कॉलेज में बुधवार को गोष्ठी और रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर गंगा को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। कैडेट्स ने शक्ति पॉवर केनाल के आसपास स्वच्छता अभियान भी चलाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्राचार्य डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि पुराणों में भी गंगा नदी की महिमा का बखान किया गया है, लेकिन यह देश का दुर्भाग्य है कि आज गंगा में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गंदा पानी लगातार मैला हो रहा है। गंगा के अलावा अन्य नदियों का भी कमोवेश ऐसा ही हैं। बेहतर भविष्य के लिए नदियों को स्वच्छ बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से नदियों की स्वच्छता में सहयोग देने की अपील की। प्रो. आर एस गंगवार ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे। कार्यक्रम में डॉ. आशाराम बिजल्वाण, डॉ. विरेंद्र जोशी, डॉ. आर के जोशी, डॉ. आर पी बडोनी, डॉ. दलिप भाटिया, डॉ. अमित गुप्ता, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनमोहन ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें