फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की तैनाती न होने पर गांववालों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रखंड के प्राइमरी स्कूल रामपुर में शिक्षक तैनाती न होने के विरोध में बुधवार को अभिभावकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने उपखंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। हंगामा बढ़ने पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार, एस.पी उनियाल और उपखंड शिक्षाधिकारी पूजा नेगी दानू ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही स्कूल में शीघ्र शिक्षक तैनात करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को ग्रामीण मंडल महामंत्री वीरेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में उपखंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते स्कूल में छात्रों की संख्या लगातार घट रही है। वर्तमान में स्कूल में आठ छात्रों के ऊपर महज एक शिक्षक की तैनाती है। शिक्षक तैनाती न होने के कारण अभिभावक अपने बच्चों को दूसरे स्कूलों में भेज रहे हैं। स्कूल में एक शिक्षक की तैनाती होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शिक्षक का अधिकतर समय सरकारी कामकाज में ही बीत जाता है। लंबे समय से अभिभावक स्कूल में अन्य शिक्षकों की तैनाती की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी इस मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उधर, उपखंड शिक्षाधिकारी पूजा नेगी दानू का कहना है कि डेढ़ माह के भीतर स्कूल में शिक्षक की तैनाती कर दी जाएगी। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री वीरेंद्र सिंह चौहान, सूरत सिंह, अजब सिंह, बलबीर सिंह, भाव सिंह, कृपाल दास, कुलदीप सिंह, पप्पू चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें