फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरी-केदार धाम की यात्रा आज से

Sat, 05 Oct 2013 01:04 AM IST
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग, जोशीमठ
विज्ञापन
विज्ञापन
16/17 जून की आपदा के बाद से रुकी बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा शनिवार से विधिवत शुरू हो जाएगी। दावा है कि यात्रा के लिए प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


हालांकि, खराब रास्ते के साथ मौसम भी यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश से ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को भी केदारधाम में शाम पांच बजे से घना कोहरा छा गया।

रजिस्ट्रेशन करवाकर केदारनाथ जा सकेंगे
इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी होती रही। ठंड की हालत यह है कि पानी से हाथ, मुंह धोने में भी दिक्कत हो रही है। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद स्वस्थ लोग गुप्तकाशी में रजिस्ट्रेशन करवाकर केदारनाथ जा सकेंगे।
विज्ञापन


शनिवार की यात्रा के लिए शुक्रवार शाम तक 43 लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। पांच अक्तूबर को सुबह 8.30 बजे यात्रियों के जत्थे को रवाना करने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि इन यात्रियों में अधिकांश वे हैं, जिनके परिजन जून की आपदा के बाद लापता हैं। जत्थे के साथ पुलिस टीम भी रहेगी।

लगभग 100 लोगों के ठहरने की व्यवस्था
धाम में टेंट और प्री-फेब्रिकेटेड हट्स (रेडीमेड मकान) में लगभग 100 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। पैदल रास्ते पर लिनचोली और भीमबली में भी टेंट लगाए गए हैं।

चेक पोस्ट स्थापित कर पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। सोनप्रयाग बाजार में घोड़े-खच्चरों की बुकिंग के लिए प्री-पेड काउंटर बनाया गया है।

50 घोड़े-खच्चरों का पंजीकरण किया गया है। सोनप्रयाग से केदारनाथ आने-जाने का किराया 3000 रुपये तय किया गया है। चमोली जिला प्रशासन के मुताबिक जोशीमठ से बदरीनाथ जाने तथा धाम से लौटने वाले सभी तीर्थयात्रियों का इस बार ब्योरा रखा जाएगा।

सुरक्षा की दृष्टि से यातायात रोक दिया जाएगा
इसके लिए मारवाड़ी पुलिस चौकी और बदरीनाथ में पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिहाज से प्रतिदिन मात्र 50 छोटे वाहनों को ही धाम जाने की अनुमति दी जाएगी। मार्ग की तंग हालत को देखते हुए प्रशासन ने प्रत्येक लैंड स्लाइड जोन के पास पुलिस बल तैनात किया है।

मौसम खराब होने की दशा में सुरक्षा की दृष्टि से यातायात रोक दिया जाएगा। यात्रा काल के दौरान मार्ग की स्थिति देखते हुए लामबगड़ से आगे जाने वाले वाहनों की क्षमता की जांच की जाएगी। सुरक्षित और छोटे वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें