उत्तराखंड के पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने खुद ही इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते रविवार को उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था। आज रिपोर्ट आने के बाद उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
उन्होंने बताया कि उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है और वे आइसोलेशन में हैं। उन्होंने उनके संपर्क में आए अधिकारियों से कोरोना टेस्ट कराने और आइसोलशन में रहने की अपील की है। वहीं, उनकी पत्नी सौजन्या की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नोटिफिकेशन जारी कर इस सप्ताह सैनिटाइजेशन के लिए हाईकोर्ट को बंद कर दिया गया है। अगले सप्ताह 19 अप्रैल से हाईकोर्ट में वादों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी।
सोमवार की शाम मुख्य न्यायधीश की अध्यक्षता में हुई जजों की बैठक में तय किया गया कि 13, 15 व 16 अप्रैल को हाईकोर्ट बंद रहेगा। जबकि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती, 17 अप्रैल को शनिवार व 18 अप्रैल को रविवार है।
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हाईकोर्ट अब 19 अप्रैल को खुलेगा और 19 अप्रैल से वादों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी। इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं।