फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: सामने आए इस साल के सबसे ज्यादा 500 संक्रमित, दो मरीजों की मौत, 2200 पार पहुंचे एक्टिव केस 

Thu, 01 Apr 2021 11:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कोरोना की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की गति तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को 24 घंटे में इस साल के सबसे ज्यादा 500 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं, दो मरीजों की मौत हुई। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 2200 पार पहुंच गई है। जबकि कुल मरीजों की संख्या 100911 पहुंच गई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: गुरुवार से 45 से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को लग रहा टीका, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को 17370 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं,  देहरादून जिले में सबसे अधिक 236 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। हरिद्वार में 149, नैनीताल में 49, उधम सिंहनगर में 22, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में पांच-पांच, बागेश्वर में चार, पौड़ी में 14, चमोली, उत्तरकाशी और चंपावत में एक-एक, रुद्रप्रयाग में दो, टिहरी में 11 मरीज मिले हैं।  
विज्ञापन


उत्तराखंडः कोरोना टीकाकरण का चौथा चरण आज से शुरू, तस्वीरों में देखें कैसा रहा उत्साह

बता दें कि प्रदेश में अब तक 1719 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मरीज बढ़ रहे हैं। गुरुवार को सक्रिय मरीजों की संख्या 2236 पहुंच गई। प्रदेश में आज 125 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। अब तक 95455 मरीज ठीक हो चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में संक्रमितों की ठीक होने की दर 94.59 प्रतिशत है। 

विज्ञापन

45 साल से ऊपर वाले 13 हजार ने लगवाया कोविड टीका 

कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण का चौथा चरण बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। पहले दिन 45 साल से ऊपर वाले 13 हजार लोगों ने टीका लगाया गया। प्रदेश भर में 529 केंद्रों पर कोविड टीका लगाया गया। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए लोगों में वैक्सीन लगवाने के लिए उत्साह दिखाई दिया। 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुसार बृहस्पतिवार से प्रदेश में 45 साल से ऊपर वाले लोगों का कोविड टीकाकरण शुरू किया गया। एक दिन में लगभग 13 हजार लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण में तेजी लाने के लिए सेंटरों की संख्या बढ़ाई है। हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर भी टीकाकरण शुरू किया गया। जिससे लोग आसानी से टीका लगा सकें। 

प्रदेश में 16 जनवरी से कोविड टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। पहले चरण में 107704 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक दी गई। जबकि 70102 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज के साथ टीकाकरण पूरा किया गया। दूसरे चरण में 98252 फ्रंटलाइन वर्करों को पहली डोज दी गई। जबकि 54557 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। तीसरे चरण में 60 साल से अधिक आयु के लगभग 3.50 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। जबकि 45 से 60 साल की आयु वर्ग में 39577 लोगों को वैक्सीन दी गई है। 

उत्तराखंड को आज मिलेगी दो लाख वैक्सीन 
केंद्र की ओर से उत्तराखंड को दो लाख वैक्सीन की खेप दी जाएगी। शुक्रवार को वैक्सीन प्रदेश में पहुंच जाएगी। करनाल स्थित वैक्सीन स्टोर से सड़क मार्ग से वैक्सीन को लाया जाएगा। प्रदेश में वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें