फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand: सोमवार को एक कोरोना मरीज की मौत, 60 नए संक्रमित मिले

Mon, 15 Mar 2021 08:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में एक कोरोना मरीज की मौत हुई और 60 नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 97866 हो गई है। 

विज्ञापन


महाकुंभ 2021 : मुख्यमंत्री के कोविड निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म करने पर त्रिवेंद्र सिंह रावत चिंतित

अब तक 1704 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 86 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिला कर 94168 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 581 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पहुंचा तमिलनाडु का खिलाड़ी कोरोना संक्रमित

28वीं जूनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने रुद्रपुर पहुंचे तमिलनाडु के एक खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। खिलाड़ी को कोविड अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सीएमओ ने जिलेवासियों से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने की अपील की है।

क्षेत्र के दिल्ली पब्लिक स्कूल में चल रही 28वीं जूनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए विभिन्न राज्यों से रविवार को खिलाड़ी पहुंचने लगे थे। एहतियातन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार देर शाम खिलाड़ियों की रैपिड एंटीजन किट से कोरोना जांच की। जांच के बाद तमिलनाडु के एक खिलाड़ी की जांच पॉजिटिव निकली। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई।

खिलाड़ी को आननफानन निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में बनाए गए कोविड अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया। सीएमओ डॉ. देवेंद्र सिंह पंचपाल ने कहा कि संक्रमित खिलाड़ी 10 दिन तक कोविड अस्पताल में आइसोलेट रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए पहुंचने वाले सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों की भी कोरोना जांच की जाएगी। इसके साथ ही खेल आयोजकों से भी प्रतियोगिता के दौरान शासन की ओर से जारी एसओपी का पूरा पालन करने को कहा गया है।

सेंट जार्ज कॉलेज में लॉकडाउन नहीं : प्रधानाचार्य

प्रधानाचार्य ब्रदर जोसफ ने सोशल मीडिया पर फैली मसूरी के सेंट जार्ज कॉलेज में लॉकडाउन की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में लॉकडाउन नहीं है, सिर्फ गोलवे कॉटेज (स्कूल अस्पताल) को माइक्रो कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है।

उन्होंने कहा कि कॉलेज में 12 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गये थे। सभी छात्रों को एहतियात के तौर पर 14 दिनों के लिए होम आइसोलेट किया गया है। सभी छात्र पूरी तरह स्वस्थ हैं और लगातार उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा। उन्होंने कहा कि स्कूल पूर्ण रूप से खुला है।

उन्होंने छात्रों के अभिभावकों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। कॉलेेज के सभी छात्र पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित हैं। कॉलेज में कोविड-19 से बचाव और सावधानी के नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। 

रेलवे कर रहा यात्रियों से मास्क पहनने की अपील 

कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर रेलवे खास सतर्कता बरत रहा है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही श्रद्धालुओं से भी मास्क लगाने की अपील की जा रही है।

देश के अलग-अलग प्रदेशों में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर रेलवे सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। स्टेशन परिसर में बनाए गए एन्क्लोजरों को लगातार सैनिटाइज कराया जा रहा है। साथ ही प्लेटफार्मों पर सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन


एन्क्लोजरों में ठहरने वाले यात्रियों से सामाजिक दूरी का पालन कराया जा रहा है। साथ ही मास्क लगाकर बैठने की अपील की जा रही है। आरक्षण केंद्र पर भी सावधानियां बरती जा रही हैं। मुरादबाद मंडल के डीआरएम तरुण प्रकाश ने बताया कि महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। कोरोना वायरस को लेकर रेल प्रशासन सतर्क है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें