फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी के अधिकारियों ने एमपीजी काँलेज में छात्रों को दिए सेना में जाने के टिप्स, कहा युवा देश सेवा के लिए सेना को दें युवा अपन

विज्ञापन
आईटीबीपी के अधिकारियों ने एमपीजी काँलेज में छात्रों को दिए सेना में जाने के टिप्स - फोटो : MUSSOORIE
विज्ञापन
एमपीजी कालेज में आईटीबीपी के अधिकारियों ने छात्रों को सेना और अर्द्धसैनिक बलों में जाने के लिए कई टिप्स दिए। आईटीबीपी अकादमी से आए अधिकारियों ने छात्रों को सेना में जाने के लिए किस तरह की तैयारी की जानी है उसके बारे में विस्तार से बताया और युवाओं से देश सेवा लिए फोर्स को प्राथमिकता देने की अपील की ।
विज्ञापन

आईटीबीपी के सहायक सेनानी (ईएससी ) छबिन्द्र कुमार सेठी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एमपीजी कॉलेज में छात्रों को सेना में जाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि फोर्स ही ऐसा क्षेत्र है जहां युवा देश सेवा के साथ ही सुरक्षित जॉब कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि फोर्स में जॉब करने के बाद उनके परिवारों की सुरक्षा की भी पूरी व्यवस्था रहती है। देश की रक्षा करना और देश की सेवा करना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है, जहां युवा अपना योगदान दे सकते हैं। इस दौरान छात्रों को सेंट्रल आर्म्स ,सेना, अर्द्धसैनिक बल,नेवी, पैरामिलिट्री फोर्स जितने भी है उनमें भर्ती होने के लिए बारीकी से जानकारी दी गई। इस मौके पर सेवानिवृत्त उप सेनानी राजश्री रावत ने छात्र-छात्राओं से अपील की है कि सभी लोग आगे आएं और फोर्स को अपनी प्राथमिकता बनाएं। एमपीजी कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर सुनील पंवार ने कहा कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत कॉलेज में आईटीबीपी और कॉलेज प्रबंधन की ओर से मोटीवेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की क्या भूमिका होनी चाहिए, साथ ही देश सेवा के लिए जिन शहीदों ने बलिदान दिया है, उन्हें याद करना है। छात्र संघ अध्यक्ष प्रिंस ने कहा कि आईटीबीपी अकादमी के अधिकारियों ने छात्रों को सेना में आने के लिए किस तरह की तैयारी करनी चाहिए, कैसी तैयारी करनी है इसके बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कैरियर काउंसिलिंग कॉलेज में समय-समय पर होनी चाहिए, जिसका लाभ छात्रों को जरूर मिलेगा। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर सुनील पंवार, आईटीबीपी निरीक्षक रामराज चौधरी,विनोद कुमार, रतन ,अजीत कुमार, केशब सिंह , शालिनी गुप्ता, डॉक्टर लिपिका कंबोज ,डॉ. विजयपाल सिंह चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें