फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती में जा रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें

Sat, 01 Mar 2014 01:54 AM IST
अमर उजाला, कर्णप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फौज में भर्ती के लिए शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त होना पहली और अनिवार्य शर्त है। बिना इसके गुजारा नहीं। कई लोग स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी बीमारियों अथवा शारीरिक कमियों की अनदेखी कर देते हैं। ध्यान रखें भर्ती में ये सब चीजें देखी जाती हैं।
विज्ञापन


दौड़, जिम और जंप में एक्सलेंट सहित भर्ती रैली के प्रारंभिक चरण में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद कई युवाओं को मेडिकल में बाहर होना पड़ता है।

शारीरिक विकार किसी में जन्मजात होते हैं, तो किसी में अन्य कारणों बाद में, जिनका उपचार संभव होता है। लेकिन अक्सर युवा इन्हें नजरंदाज कर देते हैं। ऐसे में कई बार किए-कराये पर पानी फिर जाता है।

भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं के लिए भी यह जरूरी है कि वे भी किसी कुशल फिजीशियन से अपनी नार्मल हेल्थ जांच करा दें। जिससे समय रहते किसी भी प्रकार के आंशिक विकार (अगर है तो) का उपचार हो सके, जिससे सेना में नौकरी की उम्मीद बनी रहे।
विज्ञापन

फौज के लिए शारीरिक रूप से फिट होना अहम

सेना का हिस्सा बनने के लिए मेडिकल (शारीरिक स्वास्थ्य) की जांच में पास होना जरूरी होता है। ऐसे में शारीरिक स्वस्थता के साथ किसी भी प्रकार के विकार नहीं होने चाहिए।

हाथ, पैर के नाखून, बालों की कटिंग के साथ शरीर के अन्य अंगों की जांच होती है, जिसमें हल्की कमी होने पर चिकित्सक फेल कर देते हैं।

इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए सेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग के चिकित्साधीक्षक और सर्जन डा. राजीव शर्मा ने कुछ टिप्स दिए हैं, जो भर्ती रैली में फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

मेडिकल में पास होने के लिए इन बातों का दें ध्यान

हाथ, पैर के नाखून  पूरी तरह से साफ होने चाहिएहाथ-पैरों में कहीं भी गांठ न हो (अगर है, तो समय रहते उपचार करा लें।)पैरों की नशे (मांसपेशियां) उठी न हो।10 किमी बिना रुके दौड़ने की क्षमता होनी चाहिएहरनिया सहित अन्य गुप्त रोग न हो।शारीरिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ होना जरूरी होना चाहिए।मानसिक रूप से सक्षम हो।सेना के निर्धारित मापदंडों पर खरा उतरना।
इनका कहना है
गौचर में 4 से 10 मार्च तक आयोजित भर्ती रैली में स्वास्थ्य विभाग की ओर से युवाओं के लिए स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध रहेगी। चिकित्सकीय दल के साथ 108 मौके पर रहेगी।
-डा. अजीत गैरोला सीएमओ चमोली

भर्ती मेले के लिए तैयार गौचर मैदान

4 मार्च से शुरू होने वाली सेना की भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर पांचवीं सिख रेजीमेंट की टीम रुद्रप्रयाग, गौचर पहुंच गई है। अधिकारियों के नेतृत्व में 25 जवानों ने मेला मैदान में जरूरी व्यवस्थाओं को जुटाने का कार्य भी प्रारंभ कर दिया है।

सेना के लैंसडाउन कार्यालय की देखरेख में आयोजित सात दिवसीय भर्ती रैली की तैयारियां शुरू हो गई है। मेला मैदान में मार्किंग सहित भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराने के लिए काम शुरू हो गया है।

रेजीमेंट के अधिकारियों की मानें तो मैदान में दो दिन बाद अन्य का प्रवेश निषेध कर दिया जाएगा, जिससे आयोजन की व्यवस्थाओं में व्यवधान न हो।
विज्ञापन

नगर पंचायत और व्यापार संघों को निर्देश

सेना को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ ही नगर पंचायत और व्यापार संघ गौचर को भी निर्देशित कर दिया गया है। पेयजल और बिजली की नियमित सप्लाई के लिए संबंधित विभागों को कहा गया है। सेना और भर्ती में आए युवाओं को दिक्कतें न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
-कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी

जरूरतमंद युवा ठहर सकते हैं यहां
प्रशासन ने मेला मैदान में होने वाली सेना भर्ती रैली में प्रतिभाग करने वाले उन युवाओं, जो होटल या लॉज में अपनी व्यवस्था करने में सक्षम न हो, के लिए नगर पंचायत सभागार, सीएचसी का नव निर्मित भवन, जीआईसी के कुछ कमरों में व्यवस्था की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें