बैठक में प्रस्तुत की जाएंगी बाघों से संबंधित महत्वपूर्ण रिपोर्ट
एनटीसीए की बैठक में जहां बाघों के संरक्षण के मुद्दों पर चिंतन-मनन किया जाएगा, वहीं बाघों से संबंधित मैनेजमेंट ऑफेंसेस इवोल्यूशन (एमईई), ऑल इंडिया टाइगर असेसमेंट रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएंगी। बाघों के संरक्षण के लिए क्षेत्र में काम करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य को केंद्रीय मंत्री के हाथों सम्मानित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें...बाढ़ का कहर: लक्सर और खानपुर में अब तक तीन की मौत, हेलिकॉप्टर से भेजी गई सामग्री, बचाव के लिए 16 टीमें तैनात
ग्लोबल टाइगर डे के संबंध में शासन के माध्यम से केंद्र सरकार से निर्देश मिले थे। यह उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। कॉर्बेट में बैठक की तैयारियों के संबंध में समिति का गठन किया गया है, जो व्यवस्थाओं को देखेगी। बैठक का अंतिम कार्यक्रम शीघ्र ही जारी किया जाएगा। - अनूप मलिक, प्रमुख वन संरक्षक (हाॅफ), वन विभाग