फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी के बाद बारिश, मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत

Tue, 23 May 2017 11:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
rain
राजधानी में मंगलवार को दोपहर बाद आई तेज आंधी ने मुश्किलें बढ़ा दी तो हल्की बारिश से गर्मी से राहत दी। मौसम विभाग ने फिलहाल आगामी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

2 of 5
नैनीताल में ओलावृष्टि
प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मंगलवार को प्रदेश के मैदानी इलाकों में सुबह से तेज धूप खिली। धूप की वजह से दिन का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग जारी कर चुका है अलर्ट

3 of 5
rain
दोपहर बाद आई तेज आंधी से जहां कई जगहों पर घंटोें तक बिजली गुल रही, वहीं आंधी के बाद हुई हल्की बारिश से तेज गर्मी से राहत दी। कई जगहों पर पेड़ भी गिर गए।
 

4 of 5
उधर, प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बादल और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। उत्तरकाशी चमोली, रुद्रप्रयाग सहित कई पहाड़ी जिलों में बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग सहित पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
​उन्होंने बताया कि राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर दोपहर बाद बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से तापमान में मामूली गिरावट भी आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें