फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर गिरी बिजली, ट्रैकिंग के लिए गए दो युवक झुलसे

Sat, 20 May 2023 02:15 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ।

सार

चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर बिजली गिरने से दो युवक झुलस कर बेहोश हो गए। ऊखीमठ के थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूचना मिलने पर एसडीआरएफ के साथ पुलिस दल मौके के लिए रवाना हो चुका है। 

विज्ञापन
चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर गए युवक बिजली गिरने से झुलसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए गए दो युवक बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। शुक्रवार को टिहरी जनपद के हिमांशु पुत्र बालेश्वर और सागर पुत्र जगदंबा प्रसाद, निवासी ग्राम चेनिया, जमुनाधार, घनसाली ट्रैकिंग के लिए तुंगनाथ पहुंचे थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rudranath Temple:  चतुर्थ केदार के कपाट खुले, अब छह माह यहीं करेंगे श्रद्धालु भगवान शिव के मुख के दर्शन

दोनों युवक देर शाम लगभग 7.20 बजे चंद्रशिला के समीप थे। इसी दौरान यहां मौसम खराब हो गया और बिजली गिर गई और दोनों झुलस कर होकर बेहोश हो गए। ऊखीमठ के थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौहान ने बताया कि सूचना मिलने पर एसडीआरएफ के साथ पुलिस दल मौके के लिए रवाना हो चुका है। 

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें