फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी महिला को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, तीन दिन में तीन महिलाओं की हो चुकी हत्या

Wed, 25 Sep 2019 10:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

दो महिलाओं की हत्या के बाद मंगलवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर की बीएसएनएल कॉलोनी में दिनदहाड़े एक युवक ने अधेड़ महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और फरार हो गया। तीन दिन के भीतर तीन महिलाओं की हत्याओं से शहर में दहशत का वातावरण है। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह समेत पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के थाना कुंडा क्षेत्र के नवाती का पूर्वा जनवा मऊ के रहने वाले रतिभान सिंह बीएसएनल में लाइनमैन हैं। वह बीएसएनएल कॉलोनी में मकान संख्या 2/6 में परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे दिल्ली में नौकरी करते हैं और बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। सोमवार रात किसी काम से वह गांव गए थे।

घर में उनकी पत्नी रीता सिंह (50) और बेटी रेखा थीं। मंगलवार को रेखा सुबह स्कूल पढ़ाने के लिए चली गई। इसी दौरान दोपहर में करीब 12 बजे रतिभान सिंह का पड़ोसी राहुल ने रीता सिंह पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के पिता ने ही पुलिस को फोन कर हत्या की सूचना दी। सूचना पर एसएसपी बरिंदरजीत सिंह, एएसपी देवेंद्र पींचा, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, सीओ हिमांशु साह, कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से मामले की जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बेटी का रो-रोकर बुरा
रीता सिंह की मौत के बाद पुलिस ने उसकी बेटी रेखा को घर बुलाया। पहले तो उसे कुछ पता नहीं था, लेकिन जब उसने शव ले जाते देखा तो वह रोते-राते गिर पड़ी। महिला पुलिस कर्मियों ने उसे संभाला और अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि मां की मौत की जानकारी के बाद रेखा की भी तबियत बिगड़ हो गई। ब्यूरो

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
महिला की हत्या के बाद फॉरेंसिक लैब के संयुक्त निदेशक डॉ. दयाल शरण के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कमरे से साक्ष्य एकत्र किए। इनको लैब में जांच के लिए भेजा गया है। ब्यूरो

पुलिस हत्या की वारदात के खुलासे का प्रयास कर रही है। आरोपी की तलाश में टीम लगाई गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 
- बरिंदरजीत सिंह, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें