फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: दो दिन से लगातार हो रही बारिश, नदियों का जलस्तर बढ़ा, देहरादून जिले से चलने वाली तीन ट्रेनें रद्द

Mon, 10 Jul 2023 04:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

रविवार को देहरादून से अमृतसर के लिए चलने वाली ट्रेन को रद्द कर दिया गया। यह ट्रेन शाम सात बजकर पांच मिनट पर देहरादून से अमृतसर के लिए रवाना होती है। बारिश के चलते रूट के कई जगहों पर पानी भर गया है।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते रेलवे के मुरादाबाद मंडल मुख्यालय की ओर से देहरादून जिले से चलने वाली तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इनमें दून-अमृतसर एक्सप्रेस, हेमकुंड एक्सप्रेस और बाड़मेर एक्सप्रेस शामिल हैं।

विज्ञापन


देहरादून स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया, रविवार को देहरादून से अमृतसर के लिए चलने वाली ट्रेन को रद्द कर दिया गया। यह ट्रेन शाम सात बजकर पांच मिनट पर देहरादून से अमृतसर के लिए रवाना होती है। बारिश के चलते रूट के कई जगहों पर पानी भर गया है। जबकि इस ट्रेन को कुछ नदियों और पुल से भी होकर गुजरना पड़ता है। बारिश के चलते नदियों का जलस्तर पर भी बढ़ गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन को रद्द किया गया।

Uttarakhand: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, चमोली में अगले दो दिन बंद रहेंगे कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक एसके शर्मा ने बताया कि अंबाला के नजदीक रेलवे ट्रैक पर पानी आने के कारण अग्रिम आदेशों तक हेमकुंड एक्सप्रेस और बाड़मेर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। उन्होंने बताया कि हेमकुंड एक्सप्रेस कटरा से यहां सुबह 8:30 बजे पहुंचती है, जबकि शाम को 5:20 बजे कटरा को रवाना होती है। वहीं, बाड़मेर एक्सप्रेस सुबह 9:40 बजे ऋषिकेश पहुंचती है और देर शाम 7:25 बजे बाड़मेर के लिए रवाना होती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें