नगर कोतवाली और ज्वालापुर कोतवाली में राजस्थान के दो श्रद्धालुओं सहित गुमशुदगी के तीन अलग अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
गंगानगर राजस्थान निवासी धर्मवीर पुत्र मनीराम ने कोतवाली हरिद्वार में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी 14 मई को गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आई थी, पर वापस नहीं लौटी। इसी तरह राजस्थान के तारा नगर निवासी राजेश ने भी कोतवाली में अपने पिता बिहारी राम की गुमशुदगी की तहरीर दी।
पुलिस ने दोनों गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। वहीं ज्वालापुर के मौहल्ला मालियान निवासी संदीप सेतिया ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई मनीष सेतिया बिना बताए घर से कहीं चला गया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि युवक की संभावित जगहों पर तलाश की जा रही है।