फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसे ने निगली दादी-पोते समेत तीन की जान

Fri, 21 Aug 2015 08:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर (हरिद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह दो कारों की भिड़ंत में बिजनौर निवासी तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से दादी एवं चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ा। जबकि पोते की जौलीग्रांट अस्पताल (देहरादून) में उपचार के दौरान मौत हुई। घायल तीनों लोगों को भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरी कार का चालक मौके से भागने में सफल रहा।
विज्ञापन


चंडीघाट चौकी प्रभारी महावीर सिंह रावत ने बताया कि जिला बिजनौर, थाना नागल के नांगलसोती गांव से एक परिवार के छह लोग कार से सुबह भूमानंद कैलाश अस्पताल में इलाज करवाने आ रहे थे।

सुबह करीब आठ बजे श्यामपुर थाने के पास पहुंचते ही कांवड़िए को बचाने के चक्कर में चालक, कार से संतुलन खो बैठा। इसी बीच सामने से आ रही दूसरी कार से उसकी कार की भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत से मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान हुई पोते की मौत

इससे मौके पर भीड़ जुट गई। दोनों तरफ से आ रहे वाहन भी घटनास्थल पर जमा हो गए। इसी बीच सूचना पर श्यामपुर पुलिस पहुंची और कार में सवार छह लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां कार चालक यशपाल (48) पुत्र खरीचरण एवं मधुबाला (60) पत्नी कृपाल सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल जयपाल सिंह सुमन, शशिबाला, निकुंज एवं अक्षत को जौलीग्रांट रेफर कर दिया।

उपचार के दौरान पांच वर्षीय अक्षत की भी मौत हो गई। इसी बीच दूसरी कार का चालक घटनास्थल से फरार हो गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों कारों को कब्जे में ले लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें