फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलगाम बस ने दादा-पोते समेत निगली तीन जान

Wed, 08 Apr 2015 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित हुई दूसरी बस के चालक ने सामने से आ रही बारातियों की कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दादा-पोते समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के शिकार सभी लोग शंकरपुर-रामपुर गांव के गुर्जर मुहल्ला थाना सहसपुर निवासी हैं। एक साथ तीन लोगों की मौत से गांव में मातम छा गया है। दुर्घटना के बाद बस का चालक फरार हो गया। सवारियां भी उतर कर चली गईं।

मंगलवार को कार में सवार होकर पांच लोग रामपुर से बारात में शामिल होने डांडा डाकपत्थर के लिए रवाना हुए। दोपहर करीब 12:30 बजे दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लक्खनवाला चौक के पास हरबर्टपुर की ओर से देहरादून जा रही प्राइवेट बस (यूके-07पीए-1814) ने ओवरटेक के दौरान सामने से आ रही उनकी कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लोगों की मौत की खबर सुन गांव में मातम

टक्कर से कार के दाहिने साइड के परखच्चे उड़ गए। हादसे में शौकत (72) पुत्र अफजल की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने प्राइवेट वाहनों से घायलों को लेहमन अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान अशरफ (22) पुत्र रसीद ने दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर घायल शाहरुख (20) पुत्र लियाकत को महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून रेफर किया गया।

वहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। शाहरुख शौकत का पोता था, जबकि अशरफ उनके पड़ोस में रहता था। वहीं, घायल समीर (19) पुत्र लियाकत और सावेज पुत्र मेहरूफ (19) का इलाज हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल में चल रहा है।

थानाध्यक्ष यशपाल बिष्ट ने बताया कि बस चालक की पहचान इरफान निवासी केदारावाला के रूप में हुई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बस को सीज कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें