फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर सर्च अभियान में तीन और शव मिले, अब तक छह लोगों की हो चुकी मौत

Thu, 15 Aug 2024 11:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

संभावना जताई जा रही है कि क्षेत्र में अभी और शव मिल सकते हैं। अभी तीनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
रेस्क्यू में जुटी टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली में सर्च अभियान के तहत 15 अगस्त की देर शाम को तीन शव मिले हैं। एनडीआरफ के जवानों ने मलबे से शवों को बरामद किया है। शुक्रवार को शवों की शिनाख्त होने की उम्मीद है। इसके उपरांत शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि बीते 31 जुलाई को केदारनाथ पैदल मार्ग पर अतिवृष्टि से हजारों यात्री विभिन्न स्थानों पर फंस गए थे। रेस्क्यू के दौरान पैदल मार्ग से केदारनाथ तक 12 हजार 900 से अधिक यात्री और स्थानीय लोगों को रेस्क्यू किया गया था। साथ ही तीन शव भी बरामद किए गए थे। अब, 15 दिन बाद लिनचोली में मलबे से तीन और शव बरामद हुए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि तीन शव देर शाम को बरामद हुए थे। कल, शुक्रवार को शवों को लेकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संभावना जताई कि क्षेत्र में अभी और शव मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें