फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे ने निगली एक परिवार की तीन जिंदगियां

Sun, 14 Sep 2014 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के श्रीनगर में जुयालगढ़ बस हादसे में मारे गए चार अन्य लोगों की रविवार को शिनाख्त कर ली गई। इनमें तीन लोग पौड़ी निवासी एक ही परिवार के थे। चौथा मृतक मुजफ्फरनगर के कांधला का रहने वाला था।
विज्ञापन


हादसे के 12 मृतकों की शिनाख्त शनिवार देर शाम तक की जा चुकी थी। शेष चार मृतकों की शिनाख्त के लिए रविवार को पुलिस ने उनके सामान की तलाशी ली। इस दौरान सरोप सिंह के बैग से पौड़ी के आश्रम का विजिटिंग कार्ड निकला।

किसी तरह घर से हुआ संपर्क
पुलिस के पूछताछ करने पर आश्रम वालों ने बताया कि सरोप सिंह पौड़ी के हैं तब जाकर पुलिस किसी तरह उनके घर से संपर्क साध सकी।

सरोप सिंह के बड़े भाई सुमेर सिंह ने मृतकों की शिनाख्त सरोप सिंह (उम्र 43 वर्ष) पुत्र बूटा सिंह निवासी कंडारा पैड्यूलस्यूं पौड़ी, उनकी पत्नी सुनीता देवी (34 वर्ष) और पुत्र संदीप (16 वर्ष) के रूप में की।
विज्ञापन


सामान खंगालने पर ही पुलिस ने चौथे मृतक की शिनाख्त कंवरपाल (उम्र 50 वर्ष) पुत्र पूरन निवासी रसूलपुर गुजराल थाना कांधला मुजफ्फरनगर के रूप में की। कंवरपाल के आई कार्ड में लगी फोटो से इसकी पुष्टि की जा सकी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें