रुड़की में कोतवाली गंगनहर क्षेत्र की एक कॉलोनी की विवाहिता अपने तीन बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार हो गई।
बार-बार पत्नी के भागने से परेशान पति किसी तरह अपने तीनों बच्चों को घर ले आया। इस पर पत्नी अपने बच्चों को लेने रुड़की आ पहुंची। पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर मामला कोतवाली पहुंचा।
कोतवाली क्षेत्र से एक विवाहिता पिछले दिनों अपने तीन बच्चों के साथ घर से फरार हो गई थी। ससुरालियों के मुताबिक इससे पहले भी विवाहिता दो बार घर से जा चुकी है। शक के आधार पर पति बिहार के कटियार पहुंचा और तीनों बच्चों को वापस ले आया। पत्नी बच्चों को लेने ससुराल वापस पहुंची तो दोनों के बीच विवाद हो गया।
गंगनहर कोतवाली पहुंचने पर पत्नी ने अपने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस ने काफी देर तक दोनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया।
मगर विवाहिता बच्चे वापस लेने पर अड़ी रही और पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। वहीं कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी महेश्वर पुर्वाल ने बताया कि मामले परिवार से जुड़ा है। महिला हेल्पलाइन में भेजा जा रहा है।