फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याकूब मेमन की जिंदगी पर भारी पड़ा 3 का साया

Fri, 31 Jul 2015 12:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
यह एक अजीब इत्तेफाक रहा कि 30 जुलाई को एक तरफ हिंदुस्तान के सच्चे सपूत भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को सुपर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन


वहीं मुंबई ब्लास्ट कांड के अभियुक्त याकूब मेमन को फांसी पर लटकाने के बाद दफनाया गया। भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी का कहना है कि याकूब मेमन के जीवन में तीन अंक का भारी योगदान रहा। जिस दिन वह पैदा हुआ उसी दिन फांसी पर लटका।

याकूब 30 जुलाई 1962 को पैदा हुआ। तीन जमा सिफर तीन होता है जो उसका मूलांक था। 30 जुलाई 1990 को सीए की डिग्री हासिल की यह अंक भी तीन हुआ।

तीन मार्च 1991 को उसने चेतन मेहता के साथ कंपनी खोली यह अंक भी तीन है। तीन अक्तूबर को उसका निकाह हुआ। 15 लोगों को उसने पाकिस्तान में आतंक की ट्रेनिंग के लिए भेजा। वह तारीख भी तीन फरवरी थी। 12 मार्च 1993 को मुंबई में बम धमाके किए जो एक जमा दो जोड़कर तीन का अंक बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक भावनाओं को देने वाला होता है तीन का अंक

बम धमाके में 255 लोग धमाकों में मारे गए। दो जमा पांच, जमा पांच बराबर 12 होता है। बारह को एक जमा दो में जोड़ने पर तीन का अंक आता है। उसकी चार्जशीट तीन नवंबर को तैयार हुई। 21 सितंबर 2003 को पूरे मामले की सुनवाई हुई यानी दो जमा एक बराबर तीन हुआ।

21 मार्च 2011 को याकूब की सजा बरकरार रखी गई। यह भी दो जमा एक बराबर तीन होता है। 12 अप्रैल 2014 को राष्ट्रपति ने खारिज दलील की प्रति याकूब को दी। यानी एक जमा दो बराबर तीन का अंक बना। 21 जुलाई 2015 को क्यूरेटिव पिटीशन खारिज हुई।

दो जमा एक बराबर तीन हुआ। इस केस में 12 दोषियों को फांसी की सजा मिली। एक जमा दो बराबर तीन का अंक हुआ। 30 जुलाई को याकूब को फांसी पर लटकाया गया। यहां भी तीन जमा सिफर बराबर तीन हुआ। डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी के अनुसार यह तीन का अंक बहुत अधिक धार्मिक भावनाओं को देने वाला होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें