फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से पहले मल्टीप्लेक्स में लग गई ‘दृश्यम’

Thu, 30 Jul 2015 01:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अजय देवगन की फिल्म दृश्यम का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक खुशखबरी है।
विज्ञापन


वे ‘दृश्यम’ की रिलीज से एक दिन पहले ही इसे देख सकते हैं। आज (गुरुवार को) इसका सिर्फ एक शो मल्टीप्लेक्स में देखा जा सकता है। शुक्रवार को फिल्म रिलीज होगी।

पेड प्रीव्यू के तहत सिनेमा हॉल को अनुमति होती है कि वह फिल्म रिलीज होने से एक दिन पहले फिल्म दिखा सकते हैं। इसके टिकट का रेट अन्य दिनों जितना ही होता है। फिल्म दृश्यम के लिए भी मल्टीप्लेक्स ने अनुमति ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है दृश्यम की टाइमिंग

कंपनी की ओर शाम आठ बजे से फिल्म का एक शो चलाने की अनुमति मिल गई है। सभी मल्टीप्लेक्स में शाम आठ बजे से अलग-अलग समय में इस फिल्म का शो दिखाया जाएगा।

सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स के डायरेक्टर सुयश अग्रवाल ने बताया कि कंपनी की अनुमति के बाद ही फिल्म का पेड प्रीव्यू चलाने का निर्णय लिया गया है।

आज यह है दृश्यम फिल्म का समय
ग्लिट्ज सिनेमा - शाम 8.30 बजे
सिल्वर सिटी - रात 8.45 बजे
बिग सिनेमा - शाम 8 बजे
पीवीआर - रात 9.20 बजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें