पुलिस टीम ने न्यू आईटीआई जज फार्म स्थित अमित रावत के घर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने उस कमरे में अपना ताला जड़ दिया जहां गैंगरेप हुआ था। पूछताछ से पता चला कि अमित के पिता की मौत हो चुकी है। उसकी मां पिता की जगह नौकरी करती हैं।
अमित ने कहा, बर्थडे पर सहमति से आई थी युवती
गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार अमित रावत ने बताया कि तीन महीने पहले उसका बर्थडे था। युवती अपनी मां की सहमति लेकर उसके घर आई थी। हालांकि उसने पुलिस के समक्ष अपनी करतूत की बात को स्वीकार करते हुए कहा कि वीडियो युवती के मोबाइल से ही तैयार किया गया था। वीडियो उसके साथी ने बनाया था। पकड़े जाने के बाद उसकी मां भी थाने मिलने के लिए आई थी।