फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को वेश बनकर ठगने करने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। खुद को पुलिस बता कर तीन युवकों ने एक युवक को गांजा तस्करी में फंसाने का डर दिखाया। उसके बाद उसे क्षेत्र में ले गए और छोड़ने के नाम पर 12 हजार रुपये भी ठग लिए। आरोपियों ने उससे 20 हजार रुपये की मांग की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों में एक शिकायतकर्ता का चचेरा भाई है।
विज्ञापन

एसओ प्रेमनगर कुलदीप पंत ने बताया कि शिकायत राम लखन निवासी बालाजी विहार ने की थी। बताया कि रविवार शाम को उसके चाचा का बेटा मनोज घर आया था। उसके जाने के बाद वहां पर दो युवक आये और घर से छह पुड़िया गांजे की ले आये। कहने लगे कि तू नशा बेचता है। उन्होंने खुद को पुलिस से होना बताया था। इसके बाद उसे सुद्धोवाला स्थित पेट्रोल पंप पर ले आये और 20 हजार रुपये मांगने लगे। एसओ ने बताया कि डर के मारे उन्होंने इन युवकों को 12 हजार रुपये दे भी इसके बाद पता चला की वह कोई पुलिस वाले। नहीं थे बल्कि उसके चाचा के बेटे मनोज के दोस्त थे। इस शिकायत पर मनोज और उसके दो साथी शुभम व सचिन निवासी प्रेमनगर क्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें