फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर साढ़े चार घंटे लगा रहा 13 किमी लंबा जाम

Mon, 22 May 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,जोशीमठ
विज्ञापन
badrinath highway - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर रविवार को भी यात्रियों ने खूब फजीहत झेली। बदरीनाथ जाने वाले वाले और उधर से लौट रहे यात्री साढ़े चार घंटे तक 13 किमी लंबे जाम में फंसे रहे। 10 बजे से लगा जाम ढाई बजे के करीब खुल पाया। यातायात सुचारू करने में पुलिस जवानों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे बदरीनाथ हाईवे पर हाथी पर्वत के एक हिस्से के टूटकर आ गिरने से हाईवे बंद हो गया, जो शनिवार शाम साढ़े छह बजे 27 घंटे बाद सुचारु हो पाया।

शनिवार रात करीब आठ बजे तक प्रशासन ने साढ़े तीन सौ वाहनों को जोशीमठ पहुंचाया गया, लेकिन बाद में सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक लिया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

श्रद्घालु बोले, नहीं देखा ऐसा जाम

badrinath highway - फोटो : amarujala
रविवार तड़के से ही यात्रा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। हाथी पर्वत क्षेत्र में मलबे से हाईवे संकरा हो गया है। इससे हाईवे पर मारवाड़ी से सेलंग तक सुबह 10 बजे से 13 किमी लंबा जाम लग गया।

बदरीनाथ की ओर से आ रहे वाहनों की भी विष्णुप्रयाग से गोविंदघाट तक लंबी लाइन लग गई। दोपहर बाद साढ़े बजे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बदरीनाथ धाम को जाने वाले वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई।

बीआरओ कमांडर आर सुब्रहमण्य ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे के हाथी पर्वत भूस्खलन जोन पर हाईवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है। हिल साइड अधिक मलबा आने से हाईवे की चौड़ाई कम हो गई है। शीघ्र मलबे को हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें