फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सेलाकुई में ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी, लॉकर नहीं टूटा तो डिस्प्ले काउंटर के आभूषणों पर किया हाथ साफ

Tue, 23 Apr 2024 08:44 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई (देहरादून)

सार

विकासनगर के एटनबाग निवासी यश पासी की सेलाकुई मुख्य बाजार में भगवानदीन ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो हालत देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
सेलाकुई में ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेलाकुई मुख्य बाजार स्थित एक ज्वेलरी शॉप में चोरों ने सेंधमारी कर दी। दुकान स्वामी की सूचना पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक दुकान में डिस्प्ले काउंटर में रखे कुछ चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। चोर लॉकर को नहीं तोड़ पाए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विकासनगर के एटनबाग निवासी यश पासी की सेलाकुई मुख्य बाजार में भगवानदीन ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार सुबह 6.00 बजे यश अपनी दुकान में पहुंचे। जब उन्होंने दुकान का शटर खोल कर देखा तो अंदर सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। दुकान की दीवार पीछे से टूटी हुई थी।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: एम्स का दीक्षांत समारोह आज...राष्ट्रपति मुर्मू टॉपरों को देंगी मेडल, परमार्थ में करेंगीं गंगा आरती
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान में डिस्प्ले काउंटर में रखें चांदी के आभूषण गायब थे, हालांकि दुकान में जिस लॉकर में सोने के आभूषण रखे थे वह पूरी तरह से सुरक्षित मिला। दुकान संचालक ने चोरी की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर थाना शैंकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें