फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरो ने खंगाला अधिकारी का घर, लाखों उड़ाए

Tue, 16 Feb 2016 02:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ओएनजीसी से सेवानिवृत्त अधिकारी के मकान के ताले तोड़कर चोरों ने कई लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। यह परिवार 11 फरवरी को काठगोदाम गया हुआ था। सोमवार को वापस आए तो वारदात का पता लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


देहरादून बसंत विहार थाना क्षेत्र के आर्शीवाद एंकलेव निवासी ओएनजीसी से रिटायर्ड अधिकारी ज्ञानेश्वर साकरवाल 11 फरवरी को मकान पर ताला लगाकर पत्नी केसाथ काठगोदाम गए थे। सोमवार सुबह यह दंपत्ति वापस आई तो मकान की हालत देखकर उनके पैरो तले की जमीन खिसक गई।

कुंडा टूटा होने के साथ एक खिड़की की ग्रिल भी निकली हुई है। अंदर के अलमारियों का लॉक तोड़ने के साथ पूरे सामान को खंगाला गया है। सूचना पाकर पुलिस भी मौकेपर पहुंच गई। रिटायर्ड अधिकारी का कहना है कि चोर घर से जेवरात आदि सामान ले गए है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखकर संदिग्धो को चिहिंत किया जा रहा है। बता दे कि लगातार चोरों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के बीच हर घटना में नए लोग सामने आ रहे है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें