फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपी के पेट्रोल पंपों पर सोमवार को भी रहा पेट्रोल का टोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के कुछ पंपों पर सोमवार को भी पेट्रोल का संकट बना रहा। पेट्रोल न होने से कुछ पेट्रोल पंप बंद रहे। हालांकि, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम के पंपों पर पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक है।
विज्ञापन

उधर, पेट्रोल पंपों में पेट्रोल की कमी की खबर से अन्य पेट्रोल पंपों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और पंपों पर दिनभर पेट्रोल भरवाने वालों की भीड़ रही। हालांकि, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के उत्तराखंड हेड दीपक कशिश का कहना है कि इस संबंध में पंप संचालकों के साथ बैठक की गई और उनके सामने जो भी दिक्कत आ रही है, उसे जल्द दूर कर लिया जाएगा। दरअसल, वर्तमान में उत्तराखंड में पर्यटकों का आवागमन बढ़ गया है, जिससे पेट्रोल पंपों पर डिमांड बढ़ गई है। इसका सबसे ज्यादा असर हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंपों पर पड़ा है। एचपी के पंपों को लालढांग डिपो से पेट्रोल की सप्लाई होती है।
डिपो से पेट्रोल पंपों की जो डिमांड होती थी, उसी के हिसाब से पेट्रोल दिया जाता था, लेकिन अचानक डिमांड बढ़ने से डिमांड के हिसाब से पेट्रोल नहीं मिल पा रहा, जिसका असर एचपी के छोटे पेट्रोल पंपों पर पड़ रहा है। उधर, सौ रुपये का पेट्रोल भरवाने वाले अब एक हजार तक का पेट्रोल भरवा रहे, जिससे इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम के पंपों पर दबाव बढ़ गया है। पंप संचालकों का कहना है कि उनके पास पर्याप्त स्टॉक है और डिपो से भी पर्याप्त पेट्रोल की आपूर्ति हो रही है। कशिश ने बताया कि अचानक डिमांड बढ़ने से यह समस्या आई है। समस्या से अफसरों को अवगत करा दिया गया है, जल्द ही यह समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें