फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दुकानें खुलते ही बाजार में लगा जाम, पुलिस नहीं आई नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक घंटे तक रुक-रुककर चलता रहा यातायात
विज्ञापन

- विकासनगर बाजार के एक किलोमीटर क्षेत्र में रही समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। दिल्ली-यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शहर के मुख्य बाजार में सुबह होते ही जाम की स्थिति बन गई। बाजार के लगभग एक किलोमीटर लंबे दायरे में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। उधर जाम के समय बाजार में पुलिस कहीं भी नजर नहीं आई। लगभग एक घंटे के बाद यातायात की व्यवस्था सुचारू हो पाई।
शनिवार की साप्ताहिक बंदी के बाद रविवार की सुबह लगभग 10 बजे खुले नगर के बाजार में जाम लग गया। नगर के गीता भवन से लेकर डाकपत्थर तिराहे तक लगभग एक किलोमीटर के क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग की दोनों लेन पर भारी संख्या में दोपहिया, चार पहिया, ट्रक बस आदि वाहन फंस गए। स्थिति यह रही कि एक घंटे तक बाजार क्षेत्र में पैदल चलना तक दूभर हो गया। हालांकि जाम में फंसे वाहन चालक अपने स्तर से यातायात को सुचारू कराने का प्रयास करते रहे, लेकिन इस पूरे समय में पुलिस का कोई कर्मचारी-अधिकारी बाजार क्षेत्र में दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि सुबह व शाम के समय वाहनों की आवाजाही अधिक बढ़ जाती है। इसलिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतिदिन भीड़ बढ़ जाती है। बाजार पुलिस चौकी को सुबह व शाम के समय विशेष सावधानी बरतने को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें