देहरादून में लोगों को लुभाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। सरकार ने वृद्धावस्था, विकलांग एवं विधवा पेंशन में वृद्धि करने का फैसला लिया है।
पढ़ें, डीजे बजाया तो उलेमा ने जारी किया फतवा
साथ ही सरकार स्वरोजगार के लिए मिलने वाली ऋण की अधिकतम राशि दोगुनी से अधिक करने जा रही है। ऋण हासिल करने के लिए वार्षिक आय भी एक लाख रुपए होने जा रही है।
समाज कल्याण विभाग की शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने चालू पेंशन और बहुद्देशीय योजना में भारी फेरबदल किया है। बैठक में प्रमुख सचिव समाज कल्याण एस राजू ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित कार्यों की जानकारी दी।
पढ़ें, 31 साल बाद बन रहा ऐसा योग, जानिए क्या है खास
वर्तमान में वृद्धावस्था पेंशन 400 रुपए, विकलांग पेंशन 600 रुपए तथा विधवा पेंशन 500 रुपए प्रतिमाह दी जाती है। मुख्यमंत्री ने वृद्धावस्था, विकलांग और विधवा पेंशन एक समान सात सौ रुपये करने के निर्देश दिए हैं।
बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम के माध्यम से भी एससी तथा एसटी वर्ग के लोगों को स्वरोजगार के लिए दी जाने वाली ऋण की धनराशि सात लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपए तथा स्वरोजगार ऋण के ब्याज में सब्सिडी देने पर भी फैसला लिया गया।
पढ़ें, उत्तराखंड के इस गांव में आपदा ने डाला डेरा
स्वरोजगार के लिए आवेदकों की वार्षिक आय 15 हजार रुपए से बढ़ाकर एक लाख रुपए की जाएगी, जिससे अधिक लोग आवेदन करने की स्थिति में आ सकेंगे। वहीं, अंतरजातीय विवाह योजना के तहत प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपए की जाएगी।
समाज कल्याण विभाग के तहत संचालित शिक्षण संस्थाओं को अनुदान सूची में शामिल करने के लिए प्रस्ताव प्राप्त किए जाएंगे।
पढ़ें, राजधानी देहरादून में आप को मिला गया 'शिकार'
वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन के लिए जनपद ब्लाक व तहसील स्तर पर कार्यक्रमों का संचालन होना चाहिए। बैठक में प्रमुख सचिव एसएस संधू सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।