फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने मजिस्ट्रेटी बयान में दोहराए किशोर पर लगे आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म की पीड़िता किशोरी के पुलिस ने बुधवार को मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए। बताया जा रहा है इन बयानों उसने किशोर के ऊपर लगे आरोपों को दोहराया है। आरोपी इस वक्त केदारपुरम स्थित बाल सुधार गृह में न्यायिक संरक्षण में बंद है।
विज्ञापन

28 नवंबर को कोतवाली थाने में एक अनाथ आश्रम के प्रबंधक ने मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उनके यहां रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है। इसका आरोप एक किशोर पर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। तो पता चला कि किशोर का संपर्क किशोरी से पांच माह पहले जून में हुआ था। इसके बाद से उसने वहां के स्टोर में किशोरी से दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। इसका पता उस वक्त लगा जब किशोरी पांच माह की गर्भवती हो गई।
पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपी किशोर को पकड़ लिया था। मंगलवार को उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के आदेश पर बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। मंगलवार को ही पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाने थे। लेकिन, किन्हीं कारणों से बयान दर्ज नहीं हो सके थे। इस पर बुधवार को पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए गए। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने पहले के आरोपों को दोहराया है। इसके आधार पर ही अब कार्रवाई और साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें