फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उपनल कर्मियों की कैबिनेट मंत्री के साथ हुई वार्ता बेनतीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर 9वें दिन भी जारी रहा धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उपनल कर्मचारियों का समान कार्य के लिए समान वेतन व नियमितीकरण की मांग के लिए परेड ग्राउंड पर धरना नवें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को उपनल कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल की कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ हुई वार्ता बेनतीजा रही। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने धरने को अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल ने कहा कि कर्मचारियों को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के साथ वार्ता के लिए बुलाया गया था। प्रतिनिधिमंडल ने समान कार्य के लिए समान वेतन व नियमितीकरण की मांग को रखा लेकिन वार्ता का कोई हल नहीं निकला। वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो जल्द से जल्द उपनल कर्मियों को नियमितीकरण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार पर वित्तीय बोझ पड़ रहा है, तो केंद्र की सहायता ले सकती है। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी व प्रदेश महामंत्री नंदलाल जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक ज्ञापन भेजा है। इसमें उपनल कर्मियों की मांग पर सहानुभूति विचार करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में कर्मचारी जुटे। इसमें हरीश कोठारी, विनय प्रसाद, महेश भट्ट, प्रदीप सिंह चौहान, भूपेश नेगी, गणेश गोदियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें