फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतकालीन यात्रा : व्यवस्थाओं के लिए 70 लाख रुपये जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। पर्यटन विभाग ने शीतकालीन यात्रा की व्यवस्थाओं के लिए 70 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है। इस राशि से उत्तरकाशी, चमोली, व रुद्रप्रयाग जिले में यात्रा मार्ग पर पेयजल, शौचालय, रेन शेल्टर, लाइटिंग, कंट्रोल रूम समेत अन्य कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल ने बताया कि शीतकालीन यात्रा का सुरक्षित व प्रभावी संचालन के लिए उत्तरकाशी जिले को 25 लाख, चमोली को 25 लाख व रुद्रप्रयाग को 20 लाख रुपये की राशि दी गई है। यात्रा का प्रचार प्रसार करने के लिए पूरे देश में विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य चारधाम यात्रा को वर्ष भर चलने वाले आध्यात्मिक पर्व के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने कहा, शीतकालीन यात्रा के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें