महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोलती कांग्रेस नेत्री लक्ष्मी अग्रवाल।
- फोटो : VIKAS NAGAR
सहसपुर। महिला दिवस के मौके पर जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को अहम बताया गया। महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने की अपील की गई। रतनपुर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस नेत्री लक्ष्मी अग्रवाल शामिल हुई। उन्होंने महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। राष्ट्र निर्माण में भी महिलाओं की भूमिका को अहम बताया। इस मौके पर आयोजक मिनाशी नेगी, सोनी रावत, सुमन थापा, रश्मि रमोला, अनु, नीलम नेगी, राजेश्वरी पुरोहित, सावित्री पुरोहित, मधु देवी, रवि पराशर, मोहित रतूड़ी, आंचल, अर्चना, कमलेश आदि मौजूद रहे।
पूर्व सैनिक पर्वतीय जन कल्याण समिति ने बहादरपुर और संयुक्त फाउंडेशन ने मधु विहार में कार्यक्रम आयोजित किए। सेलाकुई नगर पंचायत प्रांगण में नारी शक्ति एकता संगठन के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपम रावत ने शहीद हुए जवानों की विधावाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी। वीरा चौहान व संजीता गुसाई ने चौपाल गीत प्रस्तुत किया।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर अटकफार्म में छात्रा नेहा को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रजनीश कुमार ने उन्हें प्रधाचार्य के कर्तव्य और दायित्व समझाए। मोटिवेशनल स्पीकर रियाज ने महिला सशक्तीकरण पर विचार रखे। इस मौके पर पूर्णिमा रावत, डिंपल कोबोज, नेकश्री , आशा, काजल रावत , दिव्या रावत आदि मौजूद रहे।
टैब और स्मार्ट फोन वितरित किए
सेलाकुई। महिला दिवस के मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नया गांव पेलियो में कार्यक्रम आयोजित कर एएनएम और आशाओं को टैब और स्मार्ट फोन देकर सम्मानित किया गया। इस मौक पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अंशु आर्य, डॉ. रजनशी चौहान, डॉ. राखी डोभाल, शालू ज्याड़ा आदि मौजूद रहे।