फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हर दिन 72 हजार वाहन संचालन के हिसाब से तैयार होगा ऋषिकेश बाईपास

विज्ञापन
विज्ञापन
- वर्तमान में हर दिन 28937 वाहन संचालित हो रहे हैं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। ऋषिकेश बाईपास पर वर्तमान में संचालित होने वाले वाहनों की संख्या आगामी बीस सालों में दो गुनी से अधिक हो सकती है। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्ग ने उसके हिसाब से ऋषिकेश बाईपास के निर्माण का खाका खींचा है।
राज्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में ऋषिकेश बाईपास योजना है। यह बाईपास चारधाम यात्रा के अलावा सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इस योजना को करीब एक दशक से बनाने की योजना है, पर काम शुरू नहीं हो सका है। अब राष्ट्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्रालय ने नए एलाइनमेंट के साथ अनुमति दी है, इसके बाद निर्माण का रास्ता साफ हुआ है।
विज्ञापन

वर्तमान में मार्ग पर एक दिन में 28937 वाहन संचालित हो रहे हैं जबकि 2048 में संख्या 72,672 वाहन संचालित होने का अनुमान है। एनएच के मुख्य अभियंता मुकेश परमार ने बताया कि दो दशक में कितने वाहन संचालित होंगे, उसके हिसाब से योजना को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


10 पुल का होगा निर्माण
देहरादून। योजना के तहत पहले चरण में 12 किमी बाईपास (फोर लेन की योजना) का निर्माण होगा। इसमें छह बड़े और चार छोटे पुल का निर्माण किया जाएगा। एक आरओबी भी बनेगा। इसके अलावा एक सर्विस रोड भी होगी। अन्य स्ट्रक्चर भी बनेंगे, जिस पर इसी वर्ष कार्य शुरू कर वर्ष 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें