फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्किल हब सहसपुर में छात्रों की संख्या कम, सीएस ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्य सचिव ने कहा कि, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रदेश के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को भ्रमण कराया जाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने देहरादून जिले में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के तहत संचालित स्किल हब सहसपुर के निरीक्षण के दौरान संस्थान में क्षमता से कम छात्रों के प्रशिक्षण पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में एक महीने में पूरी क्षमता का उपयोग किया जाए। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में संचालित कोर्स को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्य सचिव बर्द्धन ने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रदेश के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को भ्रमण कराया जाए। विदेशी भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रमों के साथ ही संबंधित देश का लिविंग और वर्किंग कल्चर की जानकारी भी प्रशिक्षुओं को उपलब्ध कराई जाए। सीएस ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण पा रहे छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनके अनुभवों और भावी योजनाओं पर चर्चा की। निदेशक कौशल विकास एवं सेवायोजन संजय कुमार ने बताया कि स्किल हब सहसपुर में चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल, संयुक्त निदेशक अनिल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें