फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास मार्ग पर आगे बढ़ना चाहता है प्रदेश, विपक्ष अटका रहा रोड़े : भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, विवादों को जिंदा रख 2027 की संभावनाएं तलाश रही कांग्रेस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भाजपा ने कहा है कि प्रदेश अब विकास के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहता है। लिहाजा कानूनी प्रक्रिया को समय देने की जरूरत है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जनता को सरकार पर भरोसा है, लेकिन विपक्ष विवादों को 2027 तक जिंदा रखकर उसमें चुनावी उम्मीदें ढूंढ रहा है।
भट्ट ने कहा कि कांग्रेस प्रत्येक मुद्दे पर नकारात्मक राजनीति करती है। चाहे वह कितना ही संवेदनशील और गंभीर मसला हो। किसान की आत्महत्या के प्रकरण को ही देखें तो सभी दुखी हैं। सरकार उस पर जिम्मेदारी से सख्त कार्रवाई कर रही है। शुरुआती तौर पर जो भी लापरवाही के कसूरवार हैं, उन्हें निलंबित किया गया है। मामले में एसआईटी गठित की गई है। मुख्यमंत्री धामी ने शीघ्र दोषियों पर कानूनी शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बावजूद इसके विपक्ष के नेता इस पूरी घटना पर भी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए असंवेदशील और गैरजिम्मेदारी बयान दे रहे हैं। विपक्ष की इस मौत पर राजनीति करना और समूची पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति अविश्वास का माहौल बनाने की कोशिश उचित नहीं है। इसी तरह अंकिता प्रकरण में भी सीबीआई जांच की घोषणा के बाद भी कांग्रेस नेता जनभावना से अलग इस मुद्दे पर बयानबाजी कर रहे हैं। जबकि पीड़ित परिवार की इच्छा के अनुसार सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद विपक्ष के पास इस मुद्दे में कुछ नहीं बचा।
विज्ञापन

उन्होंने आग्रह किया कि अभी 2027 में समय है। लिहाजा जनभावना अनुसार राज्य में विकास कार्यों में सभी को सहयोग देना चाहिए। अब तक का रिकॉर्ड हमारी सरकार का जीरो टॉलरेंस का है। लिहाजा वर्तमान घटनाओं को लेकर कानूनी प्रक्रिया को समय दिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें