फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छह साल पहले मिले मोबाइल खराब, नहीं हो पा रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
Iहाजिरी नहीं लगा पा रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ऑनलाइन डाटा भी नहीं हो पा रहा फीडI
विज्ञापन




आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करीब छह साल पहले मिले मोबाइल फोन खराब हो चुके हैं। इससे ऑनलाइन डाटा फीड नहीं हो पा रहा है। साथ ही वह हाजिरी भी नहीं लगा पा रही हैं, इससे उनका मानदेय भी कट रहा है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभाग का सभी काम ऑनलाइन करना पड़ता है। यहां तक की हाजिरी भी मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन ही लगानी पड़ती है। विभाग की ओर से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 2018 में दिए गए स्मार्ट फोन छह साल में खराब हो चुके हैं। अब मोबाइल फोन के माध्यम से काम नहीं हो पा रहा है। ऐसे में कार्यकर्ता अपनी हाजिरी भी नहीं लगा पा रही हैं और इनका मानदेय भी काट लिया जा रहा है। उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री का कहना है कि मोबाइल फोन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लगातार काम करती आ रही हैं। अब फोन खराब हो चुके हैं। इस संबंध में सरकार को अवगत करवाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री भी यह घोषणा कर चुके हैं कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नए स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। हालांकि, किसी को नया मोबाइल फोन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन






Iपोषण एप भी चलता है मोबाइल सेI



सुशीला खत्री ने बताया कि विभाग के करीब 10-12 रजिस्टर का डाटा ऑनलाइन दर्ज करवाना होता है। मोबाइल फोन से ही पोषण ट्रैकर एप चलता है। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का वजन, लंबाई, टीकाकरण, पोषाहार, गर्भवतियों को दिया जाने वाला राशन, गोदभराई, अन्नप्राशन, कुक्ड फूड का डाटा आदि सभी डाटा ऑनलाइन ही देना होता है।
विज्ञापन






Iस्वास्थ्य महानिदेशक से समस्याओं के समाधान की मांगI

उत्तराखंड मातृ-शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ ने मंगलवार को स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तारा आर्या से मुलाकात की। इस दौरान एएनएम ने अपनी मांगों को भी रखा। इन्होंने कहा कि हमारी चुनाव प्रक्रिया नहीं हो पा रही है। ऐसे में चुनाव की तिथि तय करने की बात कही। इसके अलावा पदोन्नति में छह माह के प्रशिक्षण से छूट देने की मांग की। इस दौरान संघ की पूर्व अध्यक्ष उत्तरकाशी सावित्री देवला, पूर्व संयोजक रेनू रतूड़ी, पूर्व जिला अध्यक्ष टिहरी सावित्री देवी ने अन्य जिला अध्यक्षों से गूगल मीट करके एएनएम संवर्ग की समस्याओं के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें