फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने किया श्री हनुमान चालीसा पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
घंटाघर स्थित बजरंग दल और विहिप की ओर से संचालित साप्ताहिक मिलन केंद्र पर श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया।
विज्ञापन


विकास वर्मा ने कहा कि श्रीराम के जीवन चरित्र को अपनाकर देश वैभव प्राप्त कर सकते हैं। कहा कि देश में रामराज्य की स्थापना एवं अन्याय व अत्याचार के खात्मे के लिए विहिप व बजरंग दल हनुमान चालीसा केंद्रों पर श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर रहा है। इस दौरान वक्ताओं ने हिंदू और वैदिक संस्कृति की रक्षा के लिए विचार रखे। साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद महानगर अध्यक्ष नवीन गुप्ता, राजेश सिंह, लखन खन्ना, यश चौधरी, सोनू गुप्ता, विजय गुप्ता, संदीप वाधवा, सहमंत्री विशाल चौधरी, संदीप ठाकुर, सचिन गुजराती, चंदन अमन, हरीश सेठी, अल्का मिश्रा, शैलजा चड्ढा, प्रेम सेठी, सुनील वर्मा, बृजेश, देव वर्मा आदि मौजूद रहे।
उधर, प्रेमनगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में भी भक्तों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। पुजारी कृष्ण प्रसाद ने मंदिर में हवन यज्ञ कर हनुमान जी का विशेष पूजन किया। इस मौके पर प्रधान सुभाष माकिन, रवि भाटिया, अशोक वर्मा, संगीता भाटिया, रेखा वर्मा, अवतार कृष्ण कौल, कपिल भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



Iमंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चनाI

डाट काली मंदिर के वार्षिकोत्सव के अंतर्गत धार्मिक अनुष्ठान हुए। विशेष पूजा अर्चना के साथ ही भंडारे किया गया। वहीं, माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर, टपकेश्वर महादेव में गुप्त नवरात्र पर विशेष पूजा अर्चना की गई। ब्राह्मणों ने श्री दुर्गा सप्तशती पाठ किया। सायंकाल में भी माता वैष्णो देवी का शृंगार और आरती की गई। मंदिर के संस्थापक आचार्य डाॅ. बिपिन जोशी ने कहा कि मां दुर्गा सच्चे मन से पूजा करने वाले सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है। इस मौके पर डाॅ. मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, गीता जोशी, आचार्य विकास भट्ट, पंडित अनुसूया प्रसाद पंत, पंडित गणेश बिजलवान, हर्षपती रयाल, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें