- रविवार को सीएम आवास में भाजपा विधायकों ने की सीएम से मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच की सिफारिश के फैसले को सराहा। रविवार को सीएम कैंप कार्यालय में विधायकों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आभार जताया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल, विधायक खजान दास, किशोर उपाध्याय, सहदेव पुंडीर, सविता कपूर, आशा नौटियाल, रेनू बिष्ट, बृजभूषण गैरोला, शक्तिलाल शाह ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण में सीबीआई जांच की सिफारिश करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।