फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Nagar Nigam: बोर्ड बैठक में उठा सफाई में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के भुगतान में गड़बड़ी का मामला

Fri, 01 Dec 2023 04:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

नगर निगम के स्वास्थ्य अनुभाग में सफाई व्यवस्था में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के भुगतान में गड़बड़ी का मामला सामने आया था। नगर निगम ने निगम क्षेत्र में एकत्रित कूड़े, मलबा आदि को उठाने के लिए 47 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को किराये पर लगाया है।
विज्ञापन
नगर निगम देहरादून - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम के स्वास्थ्य अनुभाग की ओर से सफाई व्यवस्था में लगे ट्रैक्टर-टॉलियों के भुगतान में गड़बड़ी का मामला बोर्ड बैठक में भी गूंजा। जिसके बाद बोर्ड ने मामले के जांच के आदेश निगम को दिए। पार्षद अजय सिंघल ने इस मामले को बैठक में उठाया। जिस पर, मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन


हाल ही में नगर निगम के स्वास्थ्य अनुभाग में सफाई व्यवस्था में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के भुगतान में गड़बड़ी का मामला सामने आया था। नगर निगम ने निगम क्षेत्र में एकत्रित कूड़े, मलबा आदि को उठाने के लिए 47 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को किराये पर लगाया है। निगम प्रतिदिन के हिसाब से 1777 रुपये प्रति ट्रैक्टर-ट्रॉली का भुगतान कर रहा है। अनुबंध में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को तीन चक्कर लगाने के निर्देश हैं जबकि वे दिन में केवल एक ही चक्कर लगा रहे हैं। इन्हें भुगतान तीन चक्करों का ही किया जा रहा है। मालूम हो कि मामले को अमर उजाला की ओर से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद तत्कालीन नगर आयुक्त ने भी जांच के आदेश दिए थे।

UKPSC: समूह-ग परीक्षाओं के दबाव में आयोग ने पांचवीं बार बदला कैलेंडर, पीसीएस समेत कई भर्तियों का पता नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


300 करोड़ के होर्डिंग घोटाले की भी होगी जांच
कांग्रेसी नेता अभिनव थापर ने निगम निगम में 300 करोड़ की होर्डिंग घोटाले करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि टेंडर की शर्तों में न सिर्फ पार्टी के चयन में खेल हुआ। बीते दिन उन्होंने जांच न होने पर हाईकोर्ट के साथ ही सीबीआई और ईडी का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी। बोर्ड बैठक में मेयर सुनील उनियाल गामा ने निगम को घोटाले की जांच के आदेश दिए।I

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें