डुमेट गोलीकांड में फरार आरोपी नीटू अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम उत्तरप्रदेश में डेरा जमाई हुई है। टीम मुजफ्फरनगर सहित आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
25 नवंबर को विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के डुमेट गांव में गोलीकांड की घटना से पूरा पछवादून और जौनसार बावर क्षेत्र दहल गया था। पुलिस की संयुक्त टीम ने नाकाबंदी और सर्चिंग अभियान चलाकर यूपी के मेरठ निवासी दो आरोपी विनीत उर्फ पुनीत और शुभम को रायपुर में जंगल के पास से पकड़ लिया था। एक आरोपी मुजफ्फरनगर के बिजोपुरा निवासी नीटू मौके से फरार हो गया था। वारदात में शामिल कालसी थाना क्षेत्र के लक्सयार निवासी राहुल और दसेऊ निवासी रोहित को भी पकड़ा था।
UKPSC: समूह-ग परीक्षाओं के दबाव में आयोग ने पांचवीं बार बदला कैलेंडर, पीसीएस समेत कई भर्तियों का पता नहीं
आरोपियों से पूछताछ में बात सामने आई थी कि नीटू ही विनीत और शुभम को डुमेट गांव लेकर आया था। नीटू की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की थी। टीम यूपी में नीटू के रिश्तेदारों और परिचितों के घरो पर लगातार दबिश दे रही है।
उसके दूसरे राज्यों में रहने वाले रिशेतदारों और दोस्तों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। उधर, सर्विलांस टीम भी फरार आरोपी की टोह ले रही है। कोतवाली प्रभारी सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।