फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: श्रमिकों से बातचीत कर समाधान तलाशने में जुटा श्रम आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को भी श्रमिकों ने राज्य के कई हिस्सों में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

आयोग ने श्रमिकों के लिए फोन नंबर 05946-282805 जारी किया

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। श्रमिकों ने बेहतर वेतन और अन्य मांगों को लेकर रविवार को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किया। इस बीच श्रम आयोग श्रमिक नेताओं से बातचीत कर समस्या का समाधान तलाशने में जुट गया है। श्रमिकों की सभी मांगों का मूल्यांकन कर उपयुक्त समाधान तक पहुंचने के लिए सभी पक्षों से बातचीत की जा रही है। आयोग ने श्रमिकों को किसी अफवाह से बचने की अपील करते हुए कहा है कि राज्य में श्रमिकों का वेतन सभी पड़ोसी राज्यों से बेहतर है।



श्रमिक संगठनों के नेता बढ़ती महंगाई को देखते हुए श्रमिकों के वेतन में बढ़ोतरी से कम किसी बात पर राजी न होने की बात कर रहे हैं। संगठन श्रमिकों के लिए दूसरे विभागों की तरह गर्मी में छुट्टियां बढ़ाने के साथ-साथ अन्य मांगों को पूरा कराने के लिए डटे हुए हैं।
विज्ञापन

आयोग ने एक दिन पूर्व ही आंकड़े जारी कर बताया था कि उत्तराखंड में अकुशल, अर्धकुशल और कुशल श्रमिकों का वेतन आसपास के सभी पड़ोसी राज्यों से बेहतर है और उन्हें किसी झांसे में नहीं आना चाहिए। श्रम आयुक्त ने कहा कि सरकार श्रमिकों के हितों पर पूरा ध्यान दे रही है और उनकी बेहतरी के लिए समय-समय पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन




श्रमिकों के प्रदर्शन से किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सभी औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सिडकुल और सेलाकुई सहित सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और निषेधाज्ञा लागू कर कड़ी सतर्कता बरती जा रही है।

.....................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें