फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राज्यपाल ने दी लोहड़ी, मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, माघ और बिहू के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन

अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भारत के ये त्योहार हमारी अलग-अलग संस्कृतियों को जोड़ते हैं। हमें मिल-जुलकर रहने का संदेश देते हैं। ये पर्व जीवन में खुशी, उत्साह और नई उम्मीदें लाते हैं। हमें प्रकृति से जुड़े रहने की सीख भी देते हैं। भारत की विविधता में एकता के प्रतीक ये सभी पर्व हमारी संस्कृति के वाहक हैं। विभिन्न क्षेत्रों में ये अलग-अलग रूप में मनाए जाते हैं लेकिन सबका ध्येय सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। राज्यपाल ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इन त्योहारों को खुशी और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं और समाज में एकता बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें