फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता उर्मिला गौतम को सम्मानित करते पूर्व मंत्री नवप्रभात। स्रोत दल
विज्ञापन
हरबर्टपुर। कांग्रेस ने हरबर्टपुर में पुरोधा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि कांग्रेस को जीवन समर्पित करने वाले कार्यकर्ताओं के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों ने हरबर्टपुर निवासी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता नाथीराम, जयदत्त जोशी, ताराचंद गुरु, नवाब सिंह गौतम, सत्यवती गौतम, उर्मिला गौतम को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया। कांग्रेस नेता नवप्रभात ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ता कांग्रेस के मजबूत स्तंभ हैं। उनके किए गए प्रयासों से ही कांग्रेस मजबूती के साथ खड़ी हुई है। इस अवसर पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष आशीष सिंह पुंडीर, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, मोहित बिष्ट, नीरज रोहिला, बीना चौहान, जितेंद्र रावत, अभिषेक चौहान, पम्मी देवी, ईलम चंद, सुनील तोमर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें