फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर किया बदनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सीए की छात्रा साइबर बुलिंग का शिकार हो गई। साइबर अपराधियों ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम कर दिया। उससे पैसों की मांग भी की गई। छात्रा की फोटो उसके परिचितों तक पहुंची तो मामले का पता चला। पीड़िता की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि छात्रा ने चार अप्रैल को साइबर सेल में तहरीर दी थी। वह सीए की पढ़ाई और इंटर्नशिप कर रही है। पीड़िता जहां प्रैक्टिस करती है, उस परिवार की दो महिलाओं के फोन पर तीन अप्रैल को व्हाट्सएप के जरिये उसकी फोटो अनजान नंबरों से पहुंची। फोटो के साथ आपत्तिजनक बातें भी लिखी गई थीं। महिलाओं ने पीड़िता को बताया। उसने अपने परिजनों को बताया तो जिन नंबरों से फोटो आई, उन पर संपर्क किया गया। आरोप है कि व्यक्ति ने गालियां देते हुए रकम की मांग की। तहरीर नेहरू कॉलोनी थाने पहुंची तो पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें