फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: संघर्ष और जुनून से पूरा हुआ बड़े पर्दे का सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की वादियों से निकल अभिषेक दीक्षित अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। उन्होंने अपने संघर्ष और जुनून से बड़े पर्दे तक का सपना पूरा किया है।
विज्ञापन




मसूरी निवासी अभिषेक ने बताया कि उन्होंने अपने कॅरिअर की शुरुआत साल 2023 में देहरादून के एक मॉल में रेस्टोरेंट में काम करके की। यहीं उनकी मुलाकात गुलफाम राय से हुई, जिन्होंने उनके हुनर को पहचाना और उन्हें अभिनय की दुनिया में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद अभिषेक ने नौकरी छोड़कर पूरी तरह अपने सपनों को पूरा करने का फैसला किया। शुरुआती दौर में उन्होंने जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर छोटे-छोटे रोल किए और लगातार ऑडिशन देते रहे। अभिषेक ने थिएटर और रंगमंच में भी सक्रिय भूमिका निभाई। बरेली के नाटकों में अभिनय करते हुए उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखी। सोशल मीडिया पर भी अभिषेक की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनकी रील्स और एक्टिंग वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया। उन्होंने फिल्म बॉर्डर-2 समेत जय हिंद जय सिंह, दीवार का रिश्ता जैसी कई वेब सीरीज में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें