फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ की महिलाओं का योगदान गौरवान्वित करने वाला

विज्ञापन
आईआरडीटीए सभागार में नई सोच नई पहल संस्‍था की ओर से आयोजित श्री शैल सम्मान समारोह में सम्मानित मह
विज्ञापन
देहरादून। हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला ने कहा कि पहाड़ की महिलाओं का योगदान देश और समाज को गौरवान्वित करने वाला है। वह सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, भोले जी महाराज, बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष शिव प्रसाद ममगाई एवं संस्था के संस्थापक अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोड़ा ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान उत्तराखंड की महिला के संघर्ष पर बनी लघु फिल्म ‘ऊंमा बोल दियां’ की दिखाई गई। इससे पहले अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
इन्हें मिला सम्मान
मधु मैखुरी, विजयलक्ष्मी, कमला देवी को शैलश्री सम्मान दिया गया। देवी श्री सम्मान सनम देवी नबियाल, प्रतिभा नैथानी को दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें