अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन सभागार में भारतीय प्रसूति एवं स्त्री रोग संबंध
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कैंसर जांच शिविर में महिला पुलिसकर्मियाें को स्वास्थ रहने के टिप्स दिए गए। शिविर में 430 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया और कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर का शुभारंभ पंतनगर यूनिवर्सिटी की डीन और डीजी कानून व्यवस्था की पत्नी डॉ. अलकनंदा अशोक ने एसपी सिटी श्वेता चौबे, आईपीएस विशाखा बधाणे अशोक, डॉ. मीनू वैश, डॉ. सुमिता प्रभाकर, डॉ. अजीत गैरोला, सीओ नेहरू कॉलोनी पल्लवी त्यागी की उपस्थिति में किया। एसपी चौबे ने बताया हर महीने पुलिस लाइन स्थित अस्पताल में महिला स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में डॉ. एस जी सेठी, डॉ. अनु धीर, डॉ. अरुणिमा गोयल, डॉ. मानसी वैश्य, डॉ. दीपा गोयल, डॉ. राधिका रतूड़ी, डॉ. हुमा परवीन, डॉ. रेखा खन्ना, डॉ. विनीता सिंह आदि का योगदान रहा।