फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों धामों में श्रद्धालुओं की संख्या की बाध्यता समाप्त की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। प्रतिबंधों के साथ शुरू की गई चारधाम यात्रा को लेकर होटल संचालकों, टूर ऑपरेटर्स के साथ ही तमाम व्यापारिक संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। होटल एसोसिएशन ने तीर्थयात्रियों की निर्धारित संख्या की बाध्यता समाप्त करने व ई-पास रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था समाप्त करने की मांग की है। वहीं बस व टैक्सी संचालन से जुड़े एसोसिएशनों ने ट्रिप कार्ड की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग एवं चारधाम महासंघ के तत्वावधान में सोमवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में पर्यटन उद्योग के संयोजक अभिषेक अहलूवालिया ने कहा कि चारों धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या निर्धारित होने से तमाम दिक्कतें आ रही हैं। टैक्सी- मैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश भाटिया ने कहा ट्रिप कार्ड की बाध्यता लागू होने से तमाम दिक्कतेें आ रही है। यमुना घाटी होटल एसोसिएशन के भरत सिंह चौहान ने कहा कि सभी चारधामों में समान संख्या में यात्रियों की आने की व्यवस्था की जाए। टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम राणा ने कहा कि रजिस्ट्रेशन की जटिल व्यवस्थाओं से टूर पैकेज कर पाना असंभव है। चारधाम होटल एसोसिएशन के संयोजक प्रतीक कर्णवाल ने कहा कि सरकार को प्रावधानों से चारधाम में आने वाले तीर्थयात्रियों को अनेक प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीच रास्ते में तीर्थयात्रियों को कहीं भी रोककर जांच ठीक नहीं है। चारधाम रास्ते में पड़ने वाले विभिन्न पर्यटक स्थलों पर आने जाने पर रोक-टोक न की जाए। पत्रकारवार्ता में दीपक भल्ला, चंद्रकांत शर्मा, दिनेश डोभाल, विक्रम कोठियाल, संजय शर्मा, इकबाल सिंह, विजय शुक्ला नितिन गुप्ता, अरविंद खनेजा, अर्जुन सैनी, अंजीत कुमार, हरीश भाटिया, महेंद्र घिल्डियाल, अनिल चौहान, मुकेश चौहान के अलावा टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन, उत्तराखंड टैक्सी-मैक्सी एसोसिएशन, पंचपुरी टेंपो ट्रैवलर एसोसिएशन हरिद्वार, होटल एसोसिएशन यमुना घाटी, होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी, होटल एसोसिएशन श्रीनगर, होटल एसोसिएशन केदार घाटी एवं बद्रीनाथ से आए कारोबारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें